फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The speaking Ramayana is reciting the message of Sanatan Dharma, a small device changed the way of devotion

Bolti Ramayan: बोलती रामायण सुना रही सनातन धर्म का संदेश, छोटी सी डिवाइस ने बदला भक्ति का तरीका

Wed, 01 Mar 2023 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Mar 2023 08:31 AM IST
सार

विश्व पुस्तक मेले में प्रगति मैदान के हॉल नंबर दो में 251 नंबर स्टाल से बोलती रामायण को लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। कई ग्राहकों ने बताया कि वह खरीदकर स्वयं भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पहचान के लोगों को गिफ्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
The speaking Ramayana is reciting the message of Sanatan Dharma, a small device changed the way of devotion
bolti ramayan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पुस्तक मेले में बोलती रामायण सनातन धर्म का डंका बजा रही है। इसके अपडेटेड वर्जन की खूब सराहना हो रही है। इसका इस्तेमाल कर रहे लोगों का मानना है कि इस छोटी सी डिवाइस ने भक्ति का तरीका बदल दिया है। 
विज्ञापन


एफएम रेडियो जितनी बड़ी इस डिवाइस के भीतर श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भगवतगीता, मंत्र, आरती, धुन, दुर्गा सप्तशती, हिंदी रामायण, महाभारत, शिवपुराण, विष्णुपुराण, वाल्मीकि रामायण, रुद्र पाठ और नारायण कवच का संपूर्ण समायोजन है। इसे धारा प्रवाह 252 घंटे तक लगातार बजाकर सुना जा सकता है। करीब 12 घंटे इसका बैटरी बैकअप है, जिसे चार्ज भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


प्रगति मैदान के हॉल नंबर दो में 251 नंबर स्टाल से इसे लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। कई ग्राहकों ने बताया कि वह खरीदकर स्वयं भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पहचान के लोगों को गिफ्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दोबारा आए संदीप अग्रवाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन की आदत लुप्त होती जा रही है। पूजा पाठ में बैठने का समय और रुचि भी खत्म हो रही है। ऐसे में बोलती रामायण ईश्वर और संस्कृति से जोड़ने में वरदान सिद्ध हो रही है। 

सुबह उठ कर दैनिक दिनचर्या में बोलती रामायण चलाकर अखबार पढ़ना, योग करना, मॉर्निंग वॉक या बागवानी करते हुए इसेे सुनना बेहद सुखद है। इसमें सनातन धर्म के सभी प्रमुख धार्मिक ग्रंथों का संपूर्ण और शुद्ध ऑडियो संग्रह है। उन्होंने बताया कि पहला लॉकडाउन बोलती रामायण की वजह से बड़ी आसानी से कट गया था। इसलिए उन्होंने 3-4 पीस खरीदकर अपने इष्ट-मित्रों को भी भेंट किया। 

 

यूट्यूब या गूगल पर नहीं मिलेगी
इसके प्रदर्शकों ने बताया कि बोलती रामायण के भीतर जो भी कंटेंट हैं, वो यूट्यूब या गूगल पर उपलब्ध नहीं है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज बोलती रामायण की लागत कम रखने के लिए इसे प्रयास संस्था के स्वयं सेवक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वेबसाइट boltiramayan.com पर जाकर इसे मंगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed