फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Speaker of the Assembly met the new Vice President and congratulated him

Delhi NCR News: विधानसभा अध्यक्ष ने नए उपराष्ट्रपति से मिलकर उन्हें बधाई दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति को दिल्ली विधानसभा की नई पहल की जानकारी भी दी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। गुप्ता ने इस दौरान दिल्ली विधानसभा की नई पहल की जानकारी भी दी। विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका अनुभव और लोकतंत्र के प्रति समर्पण देश के लिए अनमोल रहेगा। विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने पिछले महीने आयोजित हुए ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया जो पहले भारतीय निर्वाचित अध्यक्ष विठ्ठलभाई पटेल की जन्मशताब्दी के मौके पर हुआ। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) से डिजिटल विधानसभा की योजना बताई जिससे कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी। विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित करने और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की योजना भी साझा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed