फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The SP councilor banging female inspector, Hungama

महिला दरोगा ने की सपा पार्षद की पिटाई, हंगामा

Mon, 08 Jun 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
The SP councilor banging female inspector, Hungama

राकेश मार्ग पर शनिवार को नालों की सफाई के दौरान निगमकर्मियों ने महिला दरोगा नीता शर्मा के मकान का रैंप तोड़ दिया। आरोप है कि इससे नाराज महिला दरोगा ने रविवार सुबह सपा के स्थानीय पार्षद शेखर त्यागी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। नाराज पार्षद और उनके समर्थकों ने पहले दरोगा के घर केबाहर धरना दिया, फिर सिहानी गेट कोतवाली में मारपीट की एफआईआर लिखाई।

दूसरी तरफ, शाम को महिला दरोगा ने भी पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्रता करने की तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।

पार्षद का आरोप है कि महिला दरोगा को यह शक है कि उनका रैंप उनकी शह पर तोड़ा गया है, जबकि यह नगर निगम का अभियान है, उनका इससे कोई मतलब नहीं।

इसके अलावा निगमकर्मियों ने उनका ही रैंप नहीं तोड़ा, बाकी मकानों और दुकानों के भी अतिक्रमण किए हुए रैंप तोड़े। महिला दरोगा सुबह से ही उन्हें स्कूटी पर तलाश रही थी।
विज्ञापन


पहले उन्होंने घर आकर गालियां दीं, फिर रास्ते में मिलने पर उनके साथ मारपीट की। महिला दरोगा के साथ चार लोग और थे, जिन्हें वे सामने आने पर पहचान सकते हैं। उन्होंने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। उनकी चेन भी तोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, नोएडा जिले में तैनात महिला दरोगा नीता शर्मा का कहना है कि पार्षद का मारपीट और लूटपाट का आरोप बेबुनियाद है। पार्षद ने ही उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की है।

उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला दरोगा की तहरीर की जांच की जा रही है।

चेन लूट की रिपोर्ट नहीं लिखी तो थाने में भी हंगामा
पार्षद का आरोप था कि महिला दरोगा ने उनकी चेन भी मारपीट के दौरान लूट ली। और उसे दिखाते हुए कहा कि इसी से अपना रैंप बनवाएंगी। लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट मारपीट में ही लिखी, लूट की धारा नहीं बढ़ाई। इसे लेकर थाने में एसएचओ से भी नोकझोंक हुई। उनके समर्थकों ने हंगामा किया।


सीसीटीवी फुटेज में दरोगा दिख रहीं धमकाते हुए
पार्षद ने सिहानी गेट पुलिस को 8 मिनट की एक सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई, जिसमें महिला दरोगा पार्षद के भाई को धमकाते हुए नजर आ रही हैं। वह स्कूटी पर सवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed