फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The son also killed Nirankari Baba, Baba's body will come to Delhi

निरंकारी बाबा के दामाद की भी मौत, दिल्ली आएगा बाबा का पार्थिव शरीर

Sun, 15 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The son also killed Nirankari Baba, Baba's body will come to Delhi
बाबा हरदेव सिंह के दामाद का निधन - फोटो : अमर उजाला

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कनाडा से दिल्ली लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में सोमवार दोपहर से मंगलवार रात तक रखा जाएगा। 

विज्ञापन


अंतिम संस्कार बुधवार को निगम बोध घाट पर किया जाएगा। निरंकारी बाबा के अंतिम दर्शन व अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। निरंकारी संत मंडल के अनुसार निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह आठ बजे बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नंबर-आठ से शुरू होगी और निगम बोध घाट पर संपन्न होगी। 
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे निगम बोध घाट स्थित सीएनजी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंडल के मुताबिक बुधवार को ही बाबा को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम होगा। बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नंबर-दो निरंकारी सरोवर के सामने दोपहर बाद तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरंकारी कालोनी में माहौल गमगीन

The son also killed Nirankari Baba, Baba's body will come to Delhi
विलाप करते बाबा के समर्थक - फोटो : अमर उजाला


बाबा हरदेव सिंह महाराज के साथ सड़क दुर्घटना में घायल उनके दामाद अनवीत की भी मौत हो गई। राजधानी स्थित निरंकारी कालोनी में शनिवार को भी गमगीन माहौल रहा।संत निरंकारी मंडल के अनुसार कनाडा में कार हादसे में घायल निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के दामाद अवनीत का उपचार के दौरान निधन हो गया।

बाबा का हादसे के समय ही निधन हो गया था। कार में निरंकारी बाबा के साथ उनके दामाद संदीप खिंडा व अवनीत सेतिया और उनके अनुयायी विवेक शर्मा थे। हादसे में विवेक शर्मा और संदीप खिंडा को मामूली चोट लगी है। 

वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बाबा अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियां छोड़ गए हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बीच वाली बेटी ने शादी नहीं की है। उधर, निरंकारी कालोनी में शुक्रवार की तरह शनिवार को भी अनुयायियों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। वह बेहद ही दुखी थे और उनकी आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed