{"_id":"a4a5cc8fff2116ad0fc45fd3098eb8a9","slug":"the-soldiers-caused-the-arson-in-delhi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होने वाले सिपाहियों ने पैदा किए दंगे जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होने वाले सिपाहियों ने पैदा किए दंगे जैसे हालात
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस में सिपाही (कार्यकारी) की भर्ती के परीक्षा के दौरान रविवार सुबह झरौंदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान छात्रों ने दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की और गेट संख्या दो के पास सूखे घास में आग लगा दी।
विज्ञापन
केंद्र पर प्रश्न पत्र के देर से पहुंचने से छात्र नाराज थे। हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने केंद्र पर हंगामे की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो बार पहले रद्द हो चुकी दिल्ली पुलिस की सिपाही (कार्यकारी) की भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। इसमें हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए। दिल्ली के अलग अलग जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
इंतजार कर रहे छात्र अचानक उग्र हो गए
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीटीएस केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों पहुंचने लगे। परीक्षा 8:30 बजे सुबह से शुरू होनी थी। लेकिन बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे तक केंद्र पर प्रश्न पत्र नहीं आया। जिसकी वजह से परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो पाई। साथ ही केंद्र में पीने का पानी भी खत्म हो गया था।
इंतजार कर रहे छात्र अचानक उग्र हो गए और सेंटर पर पथराव कर दिया। ड्यूटी पर कम संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी असहाय दिखे। पथराव में एक हवलदार को भी चोट लगने की सूचना है।
पथराव में केंद्र पर लगे दो वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सेंटर के गेट संख्या दो पर उत्तेजित छात्रों ने घास में आग लगा दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने केंद्र पर किसी भी हंगामे से इनकार किया है।