फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The roof of an under-construction floor collapsed, leaving five people, including a mother and son, buried under the debris

Delhi NCR News: निर्माणाधीन फ्लोर की छत भरभराकर गिरी, मां-बेटे समेत पांच मलबे में दबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
- शाहदरा जिला के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर की घटना, दो की हालत नाजुक
विज्ञापन

- बचाव दल ने घायलों को एक-एक कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा
- मकान की चौथी मंजिल पर टुकड़ी-टी-आयरन की छत बनाई गई थी, मंगलवार सुबह जैसे ही उसकी सपोर्ट हटाई गई, छत भरभराकर जमींदोज हो गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन चौथी मंजिल की छत भरभराकर गिर गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व बचाव दल को सूचना दी। हादसे में मकान मालकिन व उनके बेटे समेत पांच लोग मलबे में दब गए।
पड़ोसियों ने बचाव दल की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर कैट्स एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल भेजा। जांच के बाद पता चला कि मकान की चौथी मंजिल की दीवार खड़ी कर उस पर टुकड़ी-टी-आयरन की छत डाली गई थी। मंगलवार को मजदूरों ने सपोर्ट हटाई तो छत गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग मकान मालकिन राजश्री (60), उनका बेटा रोहित (35), किरायेदार राजेश (45) के अलावा दो मजदूर इस्माइल (28) और ताहिर (26) जख्मी हो गए। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में रोहित समेत दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9.50 बजे गली नंबर-6, ज्वाला नगर, विवेक विहार में हादसा हो गया। यहां करीब 6-फीट की गली में 35 गज का तीन मंजिला मकान बना हुआ है। मकान में राजश्री और उनके तीन बेटे रोहित, विनय और अवीनाश रहते हैं।
एक फ्लोर पर राजश्री दो बेटों के साथ रहती हैं, जबकि ऊपर इनका बेटा रोहित अपनी पत्नी निशा व बेटी पाखी के साथ रहता है। तीसरी मंजिल पर किरायेदार राजेश रहता है। राजश्री के मंझले बेटे की शादी होने वाली है। उसके लिए चौथी मंजिल पर एक हॉल बनाया गया था। दीवारें खड़ी करने के बाद टुकड़ी-टी-आयरन से उसकी छत को डाला गया था। फिलहाल काम चल रहा है। दोनों मजदूर ताहिर व इस्माइल ने छत की सपोर्ट हटा दी। इस कारण छत तेज आवाज के साथ गिर गई। उसमें राजश्री, रोहित व बाकी मजदूर उसके नीचे दब गए। सीढि़यों पर खड़ा राजेश को भी हल्की चोट लगी।

बचाव दल के आने से पहले ही पड़ोसियों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में रोहित व एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed