{"_id":"68467c1ee31d3da0af058f46","slug":"the-roof-of-a-building-suddenly-collapsed-in-nangloi-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हादसा: नांगलोई में एक इमारत की छत भरभराकर गिरी, हादसे में आठ साल के वंश की मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हादसा: नांगलोई में एक इमारत की छत भरभराकर गिरी, हादसे में आठ साल के वंश की मौत; एक की हालत गंभीर
Mon, 09 Jun 2025 11:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:47 AM IST
सार
दिल्ली के कमरुद्दीन नगर नांगलोई दीपांशु पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की छत गिरने से हादसा हो गया। हादसे में बच्चे समेत दो लोग चपेट में आए हैं। एक बच्ची के मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इमारत की छत अचानक भरभराकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक इमारत की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में घर में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मलबे से निकाल कर पास के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आठ साल के वंश को मृत घोषित कर दिया, वहीं साबिर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार सुबह 7.12 बजे दमकल विभाग को कमरुद्दीन नगर नांगलोई दीपांशु पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की छत गिरने की जानकारी मिली। सुचना मिलते हो दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने मलबे में फंसे बच्चे समेत दो लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन