{"_id":"5713bb954f1c1bbd2a10fc38","slug":"the-real-test-of-the-even-odd-formula-in-noida-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सम-विषम फॉर्मूले की असली परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सम-विषम फॉर्मूले की असली परीक्षा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 18 Apr 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
सम-विषम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दूसरी बार लागू हुए सम-विषम फॉर्मूले की असली परीक्षा सोमवार को होगी। सभी कार्यालय और स्कूल खुलेंगे। ऐसे नोएडा में भी इसका खासा असर देखने को मिलेगा। दरअसल, दिल्ली में सम-विषम फॉर्मूले के दौरान जैसे ही सड़कों से निजी वाहन हटते हैं।
विज्ञापन
वैसे ही नोएडा की सड़कों से भी दबाव घट जाता है। अमूमन देखा जाता है कि नोएडा से 60 फीसदी वाहनों का दबाव कम हो जाता है। सोमवार को स्कूल-कॉलेजों सहित सभी कार्यालय भी खुलने पर नोएडा में प्रमुख मार्गों पर जाम का आलम रहता है, लेकिन सम-विषम फॉर्मूले के दौरान राहत देखी गई है। दूसरी बार के फॉर्मूले के दौरान स्कूल भी खुले रहेंगे। ऐसे में फॉर्मूला कितना सफल होता है, यह सोमवार को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों पर होगी भीड़
मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ रहने की संभावना है। लिहाजा, ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों पर यातायात के सफल संचालन के लिए व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोशिश होगी कि मेट्रो स्टेशनों के आसपास जाम के हालात न रहें, चूंकि लोगों को ले जाने व छोड़ने आने वाले वाहनों का दबाव यहां ज्यादा होगा।
विज्ञापन
टैक्सी-कैब की होगी बल्ले-बल्ले
निजी वाहनों के नहीं चलने का फायदा टैक्सी व कैब को मिलेगा। कई निजी टैक्सी कंपनियों की भी बल्ले-बल्ले होगी। इन्होंने बुकिंग के लिए बाकायदा ऐप भी बनाया हुआ है।
ई-रिक्शा ऑफिस तक छोड़ने के लिए तैयार
मेट्रो स्टेशनों से ऑफिस तक के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी। सैकड़ों ई-रिक्शा सेक्टर-15, 16, 18, सिटी सेंटर सहित अन्य मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। इससे मेट्रो से आने वाले लोगों को सुविधा होगी।