{"_id":"ddc6235133adaef0eceef64256668c23","slug":"the-principal-did-not-allow-itself-to-college-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्राचार्या को ही नहीं घुसने दिया कालेज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने प्राचार्या को ही नहीं घुसने दिया कालेज में
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी डिग्री कॉलेज में निर्माणाधीन दुकानों के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन सोमवार ओर तेज हो गया। कॉलेज प्रशासन और प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होते देख छात्रों ने लगातार चौथे दिन कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्राचार्या को भी प्रवेश नहीं करने दिया। पुलिस के हस्तक्षेप और बीएड परीक्षा को देखकर छात्रों ने गेट खोला।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कसाना और छात्र नेता मिंटू गुर्जर ने कहा कि लगातार चार दिन से कॉलेज गेट की तालाबंदी और प्रदर्शन के बावजूद कॉलेज प्राचार्या और प्रबंधन के रुख में कोई तब्दीली नहीं है।
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में दुकानें बनाने और व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं है।
जब तक निर्माणाधीन दुकानें बंद नहीं कराई जाती हैं, और अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कॉलेज प्राचार्या डा. मंजू गोयल ने बताया कि छात्रों की अधिकांश मांगे मान ली गई है।
विज्ञापन
कुछ छात्र बेवजह कॉलेज का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र हित में जो भी सही होगा, कड़ाई से निर्णय लिए जाएंगे।