फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the pregnant women gave birth her child at hospital toilet

गर्भवती महिला गई थी शौच के लिए, वहीं हो गई डिलीवरी, मंत्री तक पहुंची बात

Thu, 03 May 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 03 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
the pregnant women gave birth her child at hospital toilet
baby
गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक गर्भवती ने द्वारा अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म देने का मामला आया है। प्रसव की सूचना मिलते ही डॉक्टरों ने तुरंत महिला और बच्चे को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं मंगलवार को अस्पताल में हुए 08 प्रसव में से दो अन्य महिलाओं ने मृत बच्चों को जन्म दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक प्रसव पीड़ा के साथ आई एक फूलो देवी नामक महिला को प्रसव के लिए लेबर रूम में ले जाया गया था। महिला जैसे ही शौच के लिए गई तो शौचालय के गेट पर ही उसका प्रसव हो गया। जिसके बाद उसने लड़के को जन्म दिया। डॉक्टरों ने तुरंत महिला व नवजात को भर्ती कर उपचार देना शुरू कर दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


इससे पहले महिला को तीन बच्चे और हैं। इसके  अलावा अस्पताल में हुई कुल 8 डिलीवरियों में से दो महिलाओं ने मृत बच्चों को जन्म दिया। जिनमें से मोहम्मदपुर निवासी 6 माह की गर्भवती फूलो कुमारी को डॉक्टरों द्वारा पहले ही बता दिया था कि उसका बच्चा उल्टा है और उसे बचाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ते हुए एक कमेटी गठित कर दी गई। जो पूरे मामले की जांच करेगी। दो दिन में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। 

दो अन्य महिलाओं ने मृत बच्चों को जन्म दिया

the pregnant women gave birth her child at hospital toilet
baby
जबकि दूसरी गर्भवती महिला गुंजन करीब डेढ़ बजे अस्पताल आई थी। जांच के बाद उसे बताया गया कि बच्चे की धड़कन नहीं है। प्रसव के दौरान महिला ने मृत बच्चे को ही जन्म दिया।

अस्पताल में मंगलवार को कुल 8 डिलीवरी हुई। एक महिला ने शौच के दौरान बच्चे को जन्म दिया। दोनों अब सुरक्षित हैं। वहीं दो अन्य महिलाओं ने मृत बच्चों को जन्म दिया था।
-डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल

सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में लगातार प्रसव के मामले में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खफा हैं। मंगलवार को भी बाथरूम में महिला के प्रसव और दो बच्चों के मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

सिविल सर्जन समेत कई डॉक्टरों पर कार्रवाई हो सकती है

the pregnant women gave birth her child at hospital toilet
baby
अस्पताल प्रबंधन को पत्र जारी कर विज ने दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि सिविल सर्जन समेत कई डॉक्टरों पर कार्रवाई हो सकती है।बता दें एंबुलेंस में प्रसव और नवजात की मौत के मामले में पहले ही सिविल सर्जन के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी की जा रही है। 

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा के साथ एक गर्भवती अस्पताल आई थी, लेकिन यहां टेबल न मिलने से उसने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। हालांकि समय रहते डॉक्टरों ने महिला और बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। जिससे दोनों की जान बच गई। इस मामले में अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया है।

अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य मंत्री की ओर से पत्र जारी कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मामले की रिपोर्ट दो दिन में सौंपने को कहा गया है। अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों का पालन कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed