फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The post office did not know company Cipla

डाक विभाग को नहीं मिला सिपला कंपनी का पता

Wed, 25 Jun 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 25 Jun 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
The post office did not know company Cipla
देश-दुनिया की जानी-मानी कंपनी का पता डाक विभाग को नहीं मिला। जिस एड्रेस का प्रयोग दवा कंपनी अपनी उत्पादों पर कर रही है, वह पता डाक विभाग को कहीं नहीं मिला। दवा कंपनी का नमूना फेल होने के बाद ड्रग कंट्रोलर ने इसको नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


दवा कंपनी सिपला की दर्द निवारक दवा रिएक्टिन का नमूना मिस्ब्रांड आया था। दरअसल यह दवा तो ठीक थी, लेकिन लेबल मानकों के अनुरूप नहीं था। इसके चलते कंपनी को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


दवा पर लिखित एड्रेस पर सिपला कंपनी को मालागढ़- मानकपुर, हिमाचल प्रदेश के पते पर ही नोटिस भेजा गया था। डाक विभाग ने रजिस्टर्ड नोटिस डाक को वापस लौटा दिया है। लिफाफे पर इस नाम की कोई कंपनी न होने की टिप्पणी अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर डा. दीपक शर्मा ने बताया कि इस मामले को अब सीएम आफिस को भेजा जाएगा। वहां से ड्रग कंट्रोलर यूपी द्वारा ड्रग कंट्रोलर हिमाचल प्रदेश को नोटिस रिसीव कराया जाएगा। ड्रग कंट्रोलर हिमाचल प्रदेश द्वारा अब कंपनी के पते पर नोटिस को अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सर्व कराया जाएगा।


कंपनी आफिस दिनरात खुलता है। दवा की गुणवत्ता मानकों के आधार पर सही है, केवल रेपर पर एक लाइन प्रिंट चूक से छूट गई है। लंबी-चौड़ी कंपनी का डाक विभाग को न मिलना दिलचस्प है। हम नोटिस स्वीकार कर इसका उत्तर देने को तैयार हैं। - डा. आरके सिंह , प्रतिनिधि सिपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed