12 रुपये प्रीमियम पर मिलेगा दो लाख का बीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम पर अब गरीब व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा किया जाएगा। इसके लिए यहां 9 मई से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना लागू की जाएगी। पूरे देश के 129 केंद्रों पर इसे एक साथ शुरू किया जाएगा।
प्रदेश में इसकी शुरुआत पांच जिलों से की जा रही है, जिसमें गुड़गांव भी शामिल है। इस बीमा योजना से गरीबों को लाभ मिलेगा। इस बारे में उपायुक्त ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाली योजनाओं में ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’, ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ तथा ‘अटल पेंशन योजना’ शामिल हैं।
एक व्यक्ति इन तीनों योजनाओं का लाभ ले सकता है। इसके लिए आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति का बैंक में खाता होना जरूरी है।
2 लाख का बीमा कवर मिलेगा
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत व्यक्ति को मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम राशि अदा करने पर 2 लाख का बीमा कवर मिलेगा। 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है।
जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करवाने वाले व्यक्ति को सालाना 330 रुपये का प्रीमियम देना होगा। इसमें 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति कवर होंगे और बीमा की 2 लाख रुपये की राशि बीमा धारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को मिलेगी।
इसी तरह अटल पेंशन योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग का व्यक्ति प्रति माह एक हजार रुपये की राशि जमा करवा कर उठा सकता है। इतनी ही राशि सरकार की तरफ से जमा करवाई जाएगी। योजना धारक के 60 वर्ष पूरे करने पर एक से पांच हजार रुपए तक की पेंशन मिलेगी।