फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The police failed to Kejriwal daughter.

केजरीवाल की बेटी के मामले में पुलिस फेल

Tue, 10 Mar 2015 01:28 AM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The police failed to Kejriwal daughter.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन


ये भी पता नहीं लगा पाई कि आरोपी कौन था और कहां का रहने वाला था। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाकर केस बंद कर दिया है। एफआर कोर्ट भेज दी गई है।

इस संबंध में चार अक्तूबर 2014 को न्यू पंचवटी निवासी आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी ने तहरीर दी थी। पांच अक्तूबर को 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


रिपोर्ट में बीके जागेटिया नामक व्यक्ति को नामजद किया गया था। फेसबुक पर की गई टिप्पणी के नीचे केजरीवाल और उनकी बेटी का फोटो लगा था, जिसका शीर्षक था ‘केजरीवाल की बेटी राजनीति में आई।’
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने के बाद एफबी से वह आपत्तिजनक पोस्ट हटा ली गई थी। फेसबुक पर पोस्ट वायरल होने पर आप की मीटिंग में भी उस वक्त ये मुद्दा उठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed