फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Pharmacist did dirty act with women.

टीका लगवाने आई महिला के साथ फार्मेसिस्ट ने की गंदी हरकत

Tue, 02 Jun 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 02 Jun 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
The Pharmacist did dirty act with women.

जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल में मंगलवार को टीका लगवाने आई महिला मरीज से फार्मेसिस्ट द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने फार्मेसिस्ट की शिकायत दादरी पुलिस से कर दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी और मां मंगलवार सुबह दादरी के सरकारी अस्पताल आई थीं। उसकी पत्नी को अस्पताल में टीका लगवाना था।

महिला को पहले दी धमकी

The Pharmacist did dirty act with women.

टीका लगाने के दौरान अस्पताल के फार्मेसिस्ट ने उससे छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर फार्मेसिस्ट ने उसे धमकी की। इस पर उसने शोर मचा दिया।

इसके बाद वहां उसकी सास और मरीज जमा हो गए। भीड़ को देख फार्मेसिस्ट भाग गया। सूचना पाकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने फार्मेसिस्ट की शिकायत सरकारी अस्पताल के प्रभारी एके सैनी और पुलिस को देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, घटना के बाद से मरीजों का कहना है कि कर्मचारी को निलंबित किया जाना चाहिए। अस्पताल के प्रभारी एके सैनी का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed