{"_id":"6988aacb788c0fdca0018240","slug":"the-people-of-mandawali-are-troubled-by-robbery-snatching-and-stabbing-by-minors-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123388-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संवाद कार्यक्रम\nनाबालिगों के लूट, झपटमारी और चाकूबाजी से परेशान हैं मंडावली के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संवाद कार्यक्रम नाबालिगों के लूट, झपटमारी और चाकूबाजी से परेशान हैं मंडावली के लोग
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में साकेत ब्लॉक आरडब्ल्यूए के निवासियों ने बताईं समस्याएं
कहा-पुलिस की नहीं होती गश्त, खुले में बिक रहे नशीले पदार्थ, महिलाओं पर कसते हैं फब्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
मंडावली स्थित साकेत ब्लॉक के निवासी लूट, झपटमारी और चाकूबाजी की घटना बढ़ गई है, इससे यहां के निवासी दहशत में है। उनका कहना है कि आए दिन इलाके में वारदात हो रही है। रात के समय नाबालिगों का एक समूह धारदार हथियार और लाठी डंडी लेकर इलाके में घूमता है। वह लोगों के घरों में चोरी करता है और भाग जाता है। अगर पकड़े गए तो लोगों पर हमला कर देते हैं। दावा है कि दिन में भी लोगों के घरों से चोरी हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान की जगह सिर्फ आश्वासन मिलता है।
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रविवार को निवासियों ने क्षेत्र की यह समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस गश्त नहीं करती है। ऐसे में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश इलाके से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री होती है। इसके बावजूद पुलिस अनभिज्ञ है। निवासियों ने बताया कि शिवाजी पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। वे दिनभर पार्क के अंदर नशा करते हैं, इस वजह से महिलाएं पार्क में आने से डरती हैं। आरोप है कि बदमाशों ने पार्क के अंदर लगे व्यायामशाला की मशीनरी को तोड़कर बेच दिया है। आलम यह है कि देर रात निवासियों को इलाके में आने से डर लगता है। उन्होंने बताया कि इलाके में अगर कुछ घटना घट जाती है, तो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलती है। सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए पहले विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। उनके पास सीसीटीवी फुटेज का एक्सेस नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इलाके में अतिक्रमण की समस्याएं बनी हुई हैं। लोगों ने गलियों से लेकर फुटपाथ तक कब्जा कर लिया है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने कहा, रात में आने-जाने में लगता है डर
इलाके में पुलिस की गश्त नहीं होती है। देर रात आने में डर लगता है। गलियों में बदमाश बैठकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।-मान सिंह पंच, अध्यक्ष
विज्ञापन
बदमाश महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। रात के समय इलाके से गुजरने पर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।-प्रवीण चौधरी, महासचिव
रात तो रात दिन के समय भी चोरियां हो जाती हैं। बदमाश लोगों के घरों के बाहर से वाहन चुरा लेते हैं। घर से मोटर खोलकर ले जाते हैं।-दिनेश मिश्रा, उपाध्यक्ष
पार्कों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। बदमाशों ने पार्कों के अंदर लगी कसरत करने वाली मशीनों को तोड़ दिया है।-पुरुषोत्तम, सदस्य