{"_id":"56302b351d23e37debbb6904ce9d4c9c","slug":"the-parade-route-will-change-trains-two-emu-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड से बदलेगा ट्रेनों का रूट, दो ईएमयू कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड से बदलेगा ट्रेनों का रूट, दो ईएमयू कैंसल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड के चलते 26 जनवरी को ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 26 जनवरी को गाजियाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो ईएमयू (64423/64430) रद्द रहेंगी।
तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित नहीं होंगी। गणतंत्र दिवस के दिन रेल यात्रा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। उन्हें बीच रास्ते रोका जाएगा। इससे पहले 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से ट्रेनें डायवर्ट की थीं।
बीच राह रुकेंगी ट्रेनें
12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी। 12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
विज्ञापन
12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस साहिबाबाद में 15 मिनट रुकेगी। 12259 सियालदाह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस भी साहिबाबाद स्टेशन पर रोक कर चलेगी।
12401 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर 15 मिनट के लिए रुकेगी। 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ को परेड होने के बाद नई दिल्ली से चलाया जाएगा।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
19565 ओखला-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस दिल्ली छावनी-पटेल नगर-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलेगी। 64449 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू ट्रेन पुरानी दिल्ली होकर चलेगी।
12313 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन भी पुरानी दिल्ली स्टेशन से होकर चलेगी। 64901 कोसी कलां-गाजियाबाद ईएमयू को हजरत निजामुद्दीन से साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा।