फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The pain of migration: A scene of despair at Delhi's Yamuna Bazaar Ghat

पलायन की पीड़ा: दिल्ली के यमुना बाजार घाट पर मायूसी का मंजर, जगह खाली करने के सरकारी आदेश से बैचैन हैं लोग

Sat, 09 May 2026 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा फिरदौस आलम/चिराग, नई दिल्ली
फिरदौस आलम/चिराग, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 02:49 AM IST
सार

शुक्रवार को जब उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सरकारी तलवार लटकने के बाद से यहां के स्थानीय निवासी दुख, दर्द, पीड़ा और अवसाद से भर गए हैं।

विज्ञापन
The pain of migration: A scene of despair at Delhi's Yamuna Bazaar Ghat
उत्तरी दिल्ली के यमुना बाजार का यही वो इलाका है जो दिल्ली सरकार के ओ‑जोन में आता है। यानी यमुना बाढ़ क्षेत्र में। इस जगह बने 310 घरों को 15 दिनों में घर खाली करने का नोटिस जारी हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना बाजार घाट को खाली करने का जब से सरकारी नोटिस आया है तभी से यहां के निवासियों के चेहरे की रौनक ही गायब हो गई है। शुक्रवार को जब उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सरकारी तलवार लटकने के बाद से यहां के स्थानीय निवासी दुख, दर्द, पीड़ा और अवसाद से भर गए हैं। इतने कम समय में दशकों तक सहेज कर रखी गई, विरासत को छोड़ना और पलायन पर आमादा होना आसान नहीं है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अपने पुरखों का आशियाना छोड़ कर चले जाएंगे, तो हम जिंदा लाश बन जाएंगे। इसलिए उन्होंने सरकारी फरमान के खिलाफ अदालत की ओर रुख करने की बात कही हैं। यमुना घाट पंडा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि वह लोग यहां कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। उनके बुजुर्गों ने भी इसी घाट पर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य की हैं।
विज्ञापन


दावा है कि अगर यह पूरा इलाका ओ-जोन है तो फिर मजनू का टीला से अक्षरधाम तक सभी जगहों पर एक जैसी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि सिर्फ घाट पर रहने वाले पंडा परिवारों को हटाना भेदभावपूर्ण लगता है। उन्होंने अपील की है कि सरकार पहले उनके रहने और रोजगार की व्यवस्था करे, उसके बाद कोई फैसला ले। बिना पुनर्वास के लोगों को बेघर करना सरकार की गलत मंशा को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यमुना के जल से खाना बनाते से थे निवासी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले यमुना बिल्कुल साफ और स्वच्छ थी। उनकी पुरानी पीढ़ी यमुना के जल से ही खाना बनाते थे। यमुना का जल पीने के लिए भी इस्तेमाल करते थे। लेकिन दिल्ली में विकास का पहिया घुमा, उसने यमुना को कुचल दिया और मैला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अब यमुना में सीवर का पानी और फैक्ट्रियों का केमिकल मिल रहा है, जिसकी वजह से यमुना प्रदूषित हो रही है। न कि यमुना के आसपास रहने वाले लोग इसे गंदा कर रहे हैं। दावा है कि वह लोग यमुना को साफ करने में सरकार की मदद करते हैं।

मदद की बात
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बहुत सारे सैलानी यमुना का सैर करने भी आते हैं। वह उनकी नाव में बैठकर यमुना का भ्रमण करते हैं। कई बार पूजा-पाठ के दौरान जब कोई श्रद्धालु यमुना में गिर जाते हैं, तो स्थानीय लोग उनकी मदद करते हैं। उनकी जान बचाते हैं।

लोगों से बातचीत...
मैं जब 13 साल की थी तब शादी होकर यहां यमुना बाजार आई थी। आज मेरी उम्र 70 साल हो गई है। हमने पूरी जिंदगी यहीं बिताई है। अब सरकार हमें यहां से हटाने की बात कह रही है, जो हमारे साथ गलत है।
-सरला

हम लोग कई दशकों से यहां रह रहे हैं। अचानक नोटिस देकर जगह खाली करने को कहना हमारे लिए बहुत बड़ी परेशानी है। सरकार को पहले रहने की दूसरी व्यवस्था करनी चाहिए।
-विनय कुमार

हमारे बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा की जिंदगी सब यहीं से जुड़ी हुई है। अगर हमें यहां से हटाया गया तो पूरा परिवार मुश्किल में आ जाएगा। हम कोर्ट में अपनी बात रखेंगे। कोर्ट ही हमें न्याय देंगे।
-विकास

सरकार अगर जगह खाली करवाना चाहती है तो पहले पुनर्वास की व्यवस्था कराए। लोगों के सिर से छत छीन लेना समाधान नहीं है। हम चाहते हैं कि हमारी आवाज सुनी जाए।

-राकेश शर्मा

हम गरीब लोग हैं। मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। इतने साल से यहां रह रहे लोगों को बिना तैयारी के हटाना ठीक नहीं है। प्रशासन को मानवीय तरीके से फैसला लेना चाहिए।
-जामुन मलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed