फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The number of patients affected by viral infection increased

Delhi NCR News: वायरल संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
तेज बुखार, जुकाम, उल्टी, ठंड महसूस होने के दिख रहे लक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे है। सिरदर्द, उल्टी, जुकाम, तेज बुखार जैसे लक्षण बच्चों से लेकर बुजुर्ग मरीजों में देखने को मिल रहे है। अस्पतालों की ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। विशेषज्ञ लोगों में वायरल संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण और फंगल संक्रमण होने की वजह मौसम में उमस और गर्मी का होना बता रहे है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग में निदेशक और प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरी ने बताया कि वायरल संक्रमण को लेकर ओपीडी में मरीज दोगुना हो गए है। ठंड, बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द की शिकायत ज्यादा मरीज बयां कर रहे है। कुछ लोगों में उल्टी और दस्त के लक्षण भी देखने को मिल रहे है। साधारण वायरल में मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जाता है। मगर, इस मौसमी वायरल में ठीक होने में एक-दो दिन ज्यादा लग जाते है। बरसात जरूर बंद हो गई लेकिन मच्छर जनित बीमारियां होने का भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन


पांच से सात दिन ठीक होने में लग रहे

एम्स मेडिसिन विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने कहा कि इस सीजन में बुखार, डायरिया, उल्टी, ठंड लगना और जुकाम का होना सामान्य बात है। इसकी वजह वायरल संक्रमण है। बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। बाहर का तला-भुना खाने से भी संक्रमण की चपेट में आ सकते है। ऐसे में खुद को लेकर सावधानियां बरतें। वायरल संक्रमण पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है। अगर उसके बाद भी ठीक नहीं हो रहे है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। खुद से किसी दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण फैलने का अनुकूल समय

लोकनायक अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितु सक्सेना ने कहा कि यह समय वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण के लिए सबसे अनुकूल है। जल जनित और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इमरजेंसी में सिर्फ तेज बुखार, उल्टी और दस्त लगातार होने की शिकायत पर मरीज आते है। मगर, ओपीडी में जरूर वायरल संक्रमण वाले मरीजों की तादाद पांच से दस फीसदी के बीच बढ़ जाती है। जुकाम और खांसी की तकलीफ होने पर मास्क लगाकर जरूर रखें। इससे परिवार का कोई दूसरे सदस्य भी संक्रमित नहीं होगा। खुले में बिकने वाली खाने-पीने की चीजों के सेवन से परहेज करें। अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें। पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed