{"_id":"27260a4faa71d68ba38ef9553f5c06cd","slug":"the-new-circle-rates-in-ghaziabad-will-apply-from-1-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से गाजियाबाद में लागू होंगे नए सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से गाजियाबाद में लागू होंगे नए सर्किल रेट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Jul 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सर्किल रेट एक अगस्त से गाजियाबाद में लागू होने जा रहे हैं। प्रस्तावित सर्किल रेट सूची में आपत्ति के बाद अब इसे फाइनल कर दिया गया है। प्रस्तावित सूची को अनुमोदन के लिए डीएम विमल कुमार शर्मा के पास भेज दिया गया है। डीएम अनुमोदन के साथ ही नए सर्किल रेट की सूची एक अगस्त से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने बताया कि जनता की आपत्तियों के बाद प्रस्तावित सर्किल रेट सूची को सुधारकर उसे बुधवार सुबह ही फाइनल कर लिया गया था। शाम को इस सूची को डीएम के पास अनुमति के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
उधर एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होने के चलते बुधवार को सदर तहसील स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में भीड़ लगी रही। बुधवार को यहां करीब दो हजार प्रापर्टियों की रजिस्ट्री हुई। अन्य दिनों की अपेक्षा में यह संख्या करीब तीन गुना है।
विज्ञापन
मोदीनगर तहसील में भी ऐसा ही माहौल रहा। सब रजिस्ट्रार आशुतोष जोशी ने बताया कि दफ्तर खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
कार्यालय बंद होने तक करीब सौ लोगों के बैनामे ही हो सके। जबकि पचास से अधिक लोगों को वेटिंग में लेना पड़ा, जिनके बृहस्पतिवार को बैनामे होंगे ।