{"_id":"57e7c0ea4f1c1bf70a573c08","slug":"the-new-bridge-drivers-of-the-increase-difficult-starts-increased-six-hot-spots","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पुल ने बढ़ाईं वाहन चालकों की मुश्किल, शुरू होने से बढ़े छह हॉट स्पॉट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पुल ने बढ़ाईं वाहन चालकों की मुश्किल, शुरू होने से बढ़े छह हॉट स्पॉट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाटा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को बाटा पुल की शुरूआत होने से जाम से तो निजात मिल गई। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
इसका कारण यह है कि निर्माण कंपनी द्वारा आधी-अधूरी तैयारियों के साथ इसको चालू किया गया है। नया बाटा पुल यात्रियों की सुविधा की जगह हादसों का नया केन्द्र बनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पुल के दोनों छोर सर्विस लेन से ठीक से नहीं जुड़े हैं, तो दूसरी ओर नीचे खोला गया रास्ता भी वाहनों के टकराव की वजह बन सकता है।
इसके अलावा पुल पर रोड लाइट, रिफ्लेक्टर आदि कमी भी हादसों का सबब बन सकती है। इसकी वजह से हाईवे पर अब 15 की जगह 21 दुर्घटना बहुल प्वाइंट हो गए हैं।
विज्ञापन
पुल के चालू होने के बाद पुलिस की समस्या बढ़ गई है कि कैसे दुर्घटनाओं को रोका जाए, इसके लिए पहले से सात ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है।
पुल के नीचे चारों ओर से आने वाले ट्रैफिक की स्पीड ज्यादा होती है और एक साथ वह मर्ज हो जाता है। जिससे दुर्घटना के आसार ज्यादा हो जाते हैं।
इसके लिए निर्माण कंपनी ने कोई लाइट और अन्य किसी सुरक्षा के इंतजाम नही किए हैं। जिसके कारण पुल के ऊपर और नीचे छह दुर्घटना बहुल प्वाइंट्स में बढ़ोतरी हुई है।
पुल की कमियां
-रिफ्लेक्टर
-लाइट की व्यवस्था न होना
-लेन मार्किंग नहीं
-पुल पर चढ़ने और उतरते समय आधी बाउंड्री वाल
-अवैध कट
-गति अवरोधक का न होना