{"_id":"498f7dd4b2b137d98428142a6c3d4f79","slug":"the-municipal-employees-put-garbage-beaten-dudhakr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने गए नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने गए नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के कर्मचारियों को सजवान नगर के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मंगलवार दोपहर कर्मचारी कूड़ा डालने सजवान नगर क्षेत्र में गए थे। सूचना पाकर मौकेपर पहुंचे निगम अफसरों ने पुलिस की मदद से लोगों को दौड़ाया।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने को विजयनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। नगर निगम चालक संघ केनेता मौहम्मद सलीम ने बताया कि निगम का कूड़ा सजवाननगर क्षेत्र केपास डाला जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर निगम की गाड़ियों को आसपास केलोगों ने कूड़ा नहीं उतारने दिया। कूड़े को समतल करने के लिए बुलाई गई जेसीबी को भी रोक दिया।
विरोध करने पर आसपास के 15-20 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। चालक सलीम, उमेश, इमरान, फयाजुद्दीन, नवीन और सतपाल को पीटा गया।
इसकी सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त डीकेसिन्हा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले।
चालक संघ के अध्यक्ष मौहम्मद सलीम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को विजयनगर कोतवाली में तहरीर दी है।