फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The municipal elections will be on January 8

8 जनवरी को होंगे नगर निगम के चुनाव

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The municipal elections will be on January 8
नगर निगम फरीदाबाद - फोटो : अमर उजाला

लंबी प्रतिक्षा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को नगर निगम चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। 8 जनवरी को निगम के 40 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ जिले में आचार संहिता लागू हो गई है।

विज्ञापन


जिले में आचार संहिता लागू होने के कारण अब चुनाव तक किसी नए काम की शुरूआत नहीं हो पाएगी। निगम चुनाव पिछले डेढ़ साल से लंबित था। सरकार ने निगमायुक्त को ही प्रशासक बना रखा था। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दिलीप सिंह द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 21 से 27 दिसंबर तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


28 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 29 दिसंबर को नाम वापस लिए जाएंगे। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। 8 जनवरी की सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
40 वार्डों में होंगे चुनाव, 21 से 27 दिसंबर तक होंगे नामांकन, 29 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे, इसी दिन होगा चुनाव चिह्न का वितरण, 8 जनवरी को सुबह 8 से 5 बजे तक होगा मतदान, 8 जनवरी को ही होगी परिणामों की घोषणा

10.25 लाख मतदाता चुनेंगे 40 पार्षद
8 जनवरी 2017 को होने वाले निगम पार्षदों के चुनाव में शहर के 10.25 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव 40 वार्डों के लिए होगा। क्योंकि नई वार्डबंदी के तहत अब निगम सीमाक्षेत्र में वार्डों की संख्या 35 से बढक़र 40 हो गई है। इन 40 सीटों में से 20 सीटें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दिलीप सिंह द्वारा जारी सूचना के मुताबिक नगर निगम पार्षद का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। आयोग के मुताबिक जो 20 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, उनमें से 4 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जाति महिला, 2 पिछड़ा वर्ग और 12 महिलाओं के लिए हैं। निगम सीमाक्षेत्र के कुल 1028699 मतदाता हैं, जिनमें से 574257 पुरुष तथा 454433 महिला मतदाता हैं।

मतदान के लिए 887 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

The municipal elections will be on January 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदान के लिए 887 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। निर्वाचन कार्य के लिए 4000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक मतदान केंद्रों तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद के संबंध में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव कार्य से जुड़े  किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों की संख्या:
एनआईटी विधानसभा: वार्ड नंबर-1, 3, 5, 6, 7, 8, 9 व 10
बडख़ल विधानसभा: वार्ड नंबर-11, 12, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 व 21
तिगांव विधानसभा: वार्ड नंबर- 22, 23, 24, 25, 26 व 27
फरीदाबाद विधानसभा: वार्ड नंबर- 13, 28, 29, 30, 31, 32, 33 और 34
बल्लभगढ़ विधानसभा: वार्ड नंबर- 2, 4, 35, 36, 37, 38, 39 और 40

35 हजार की जनसंख्या पर होगा एक वार्ड:
35 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाया गया है। वार्ड के हिसाब से सीटों का नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका है। इसमें 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

वार्ड 19 और 21 से काटे गए हैं पांच वार्ड: 
जो पांच नए वार्ड बनाए जा रहे हैं वह वार्ड 19 और 21 से निकाले गए हैं। वार्ड- 21 से सवा तीन वार्ड जबकि बाकी के वार्ड-19 से बनाए गए हैं। आबादी के हिसाब से वार्ड- 21 और क्षेत्रफल के हिसाब से वार्ड-19 सबसे बड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed