फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mother of the deceased engineer threatened, then I will know the killer is caught.

मृतक इंजीनियर की मां की धमकी, हत्यारे नहीं पकड़े तो दूंगी जान

Mon, 22 Feb 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
The mother of the deceased engineer threatened, then I will know the killer is caught.

करीब दस बाद भी इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की जांच का हाल जानने के लिए सोमवार दोपहर को मेरठ निवासी अंकित के माता-पिता एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे।

विज्ञापन


जैसे ही एसएसपी ने बताया कि उनके पास कोई भी क्लू नहीं है। दोनों बुरी तरह रोने लगे। बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान अंकित की मां ने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर केवल समय काट रही है।
विज्ञापन


अगर जल्द ही उनके बेटे के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वह एसएसपी ऑफिस आ कर अपनी जान दे देंगी। जिसकी जिम्मेदारी नोएडा पुलिस की होगी। एसएसपी से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अंकित की मां पुष्पा चौहान ने मुजफ्फरनगर निवासी अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-76 में सरेआम हुई थी हत्या

The mother of the deceased engineer threatened, then I will know the killer is caught.

साथ ही कहा कि पुलिस आरोपी पक्ष से मिली हुई है और रुपये लेकर बैठ गई है, रुपये लेने की वजह से पुलिस सही रूप से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी बहू से आज तक ठीक ढंग से पूछताछ नहीं गई।

मालूम हो कि इस हत्याकांड को 24 घंटे के भीतर खोलने का दावा करने वाले तत्कालीन एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का ट्रांसफर हो चुका है। जबकि उनके बाद कुर्सी संभालने वाले एसएसपी किरण एस ने भी हत्याकांड की जांच को प्राथमिकता बताते हुए केस खोलने के दावे किए थे।

13 अप्रैल 2015 को सेक्टर-76 के पास होंडा एकॉर्ड सवार हमलावर टीसीएस के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान की फॉर्च्यूनर को ओवरटेक कर सरेशाम गोलियों से भून डाला था।

हमलावर अंकित चौहान का पीछा सेक्टर-135 से कर रहा था। अंकित पत्नी अनीषा चौहान के साथ उसके ऑफिस से लंच कर घर लौट रहा था। उसी दौरान उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में जब एसएसपी किरण एस. से पूछा गया तो उनके पास इतना ही जवाब था कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed