फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The monsoon is displeased; despite a yellow alert, the clouds did not rain

Delhi NCR News: नाराज है मानसून, यलो अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग की ओर से बारिश का यलो अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। ज्यादातर इलाकों में सुबह से तेज धूप रही और दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े महसूस हुए। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 67 से 91 फीसदी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से पांच अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। दो अगस्त को शाम व रात में हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री व न्यूनतम 22-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि हल्की बारिश से उमस से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन बादलों के कारण मौसम नम बना रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed