फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The miscreant injured himself for fear of being caught.

Delhi NCR News: पकड़े जाने के डर से बदमाश ने खुद को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
-बिंदापुर इलाके की घटना, पुलिस ने पिस्टल और कारतूस भी किए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में पुलिस को नजदीक आता देख जेजे कालोनी पंखा रोड निवासी आकाश नाम के बदमाश ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार करके खुद को घायल कर लिया। हालांकि वह अपनी जान लेता इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया है।

रविवार को गश्त के दौरान बिंदापुर थाना की पुलिस को एक बदमाश के पुराना पंखा रोड पर घूमने का पता चला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रात करीब दस बजे एक युवक की ओर मुखबिर ने इशारा किया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा। सिपाहियों ने उसे दबोचने की कोशिश की तो बदमाश ने धारदार हथियार निकालकर अपने गले पर मारने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों के पकड़ लेने पर वह मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed