फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The message of politics of change across the country with the Delhi model

दिल्ली मॉडल से देश भर में बदलाव की राजनीति का संदेश

Mon, 17 Feb 2020 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष तिवारी, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
The message of politics of change across the country with the Delhi model
demo pic - फोटो : PTI

अरविंद केजरीवाल इस बार बहुत बदले बदले से थे। 2013 और 2015 की तरह इस बार ना उनके सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी थी और ना वह नीले रंग का स्वेटर जिन्हें पहनकर उन्होंने 2013 और 2015 में शपथ ग्रहण की थी। 

विज्ञापन


तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से पूरे देश को साधने की कोशिश की। उन्होंने विकास के दिल्ली मॉडल की बदौलत देश में बदलाव की राजनीति की शुरुआत का जिक्र किया। इससे साफ जाहिर है कि केजरीवाल आने वाले वक्त में दिल्ली के अलावा देश के दूसरे प्रांतों में भी आम आदमी पार्टी के विस्तार की मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन


 केजरीवाल ने करीब आधे घंटे के भाषण से पूरे देश को साधने की कोशिश की। उन्होंने मुफ्त योजनाओं को प्रकृति प्रदत्त उपहार से जोड़कर अपनी शैली में विरोधियों के आरोपों को खारिज करने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बिजली, शिक्षा, स्कूल और अस्पताल के नाम पर अलग-अलग राज्यों में दी जा रही सहूलियतों को दिल्ली मॉडल से जोड़ा। इससे साफ जाहिर होता है कि वह दूसरे राज्यों में अपनी योजनाओं के माध्यम से आप के विस्तार की योजना बना रहे हैं। केंद्र से मिलकर चलने की बात कहते हुए उन्होंने यह जताने की कोशिश की कि दिल्ली के विकास में केंद्र का सहयोग जरूरी है। 


इसका सबक भी उनको पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान मिला है, जिसमें कई मौकों पर वह केंद्र से टकराते दिख रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को भाजपा व कांग्रेस नेताओं व समर्थकों समेत पूरी दिल्ली के दो करोड़ लोगों का मुख्यमंत्री बताते हुए दिल्ली के विकास में सबके सहयोग की अपील की। दरअसल वह जाहिर नहीं होने देना चाहते थे कि अगले पांच साल तक दिल्ली के विकास में एकला चलो की नीति पर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed