फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The message of 'Desh Devo Bhava' resonated in DU

Delhi NCR News: डीयू में गूंजा देश देवो भव का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
- विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, नागरिक कर्तव्यों और भारतीय मूल्यों से जोड़ने का दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्पज हॉल में बृहस्पतिवार को देश देवो भव थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और चतुर्मास्य सेवा समिति ने संस्कृति मंत्रालय तथा दिल्ली पर्यटन के सहयोग से इसका आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, नागरिक कर्तव्यों और भारतीय मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने कहा कि जिस तरह सरकार को टैक्स देना आवश्यक है, उसी तरह देश की सेवा करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता, गुरु और बड़ों का सम्मान करने, परिवार के साथ समय बिताने, भारतीय जीवन मूल्यों का पालन करने तथा संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की दिशा में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 52 को नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed