{"_id":"1f35894e43f471885133f7319b928e09","slug":"the-mahapanchayat-abattoir-will-jam-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूचड़खाने को लेकर महापंचायत, जाम करेंगे एक्सप्रेसवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूचड़खाने को लेकर महापंचायत, जाम करेंगे एक्सप्रेसवे
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 14 Oct 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-37 में नगर निगम द्वारा बूचड़खाना न बनाने की मांग को लेकर ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया के बैनर तले बुधवार को इसी सेक्टर में महापंचायत हुई। जिसमें उनकी मांग न माने जाने पर एक माह बाद एक्सप्रेस वे जाम करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-37 में औद्योगिक इकाई के बगल में नगर निगम की ओर से बूचड़खाना बनाने का प्रस्ताव है। जिससे आस-पास गांव के लोग परेशान हैं। सेक्टर 10 में रहने वाले लोगों पर इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
सभी बिरादरी के लोग, आरडब्ल्यूए के प्रधान, औद्योगिक संगठन से जुड़े लोग बुधवार को एकत्र हुए। पंचायत की अध्यक्षता मानसिंह राघव प्रदेश सचिव ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया ने की। इस दौरान प्रशासन के लोगों को भी बुलाया गया था। जो मौके पर नहीं आए।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान एक माह पहले उपायुक्त कार्यालय पर हुए प्रदर्शन व दिए गए ज्ञापन पर चर्चा हुई। पंचायत के दौरान प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर एक माह के भीतर इस पर कोई फैसला न हुआ तो वह एक्सप्रेस वे जाम करेंगे।
इस दौरान ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया के गुंजन मेहता, दीपक, ब्रह्म यादव आदि मौजूद रहे।