{"_id":"6a259765570e3c37b70d9ff4","slug":"the-magic-of-love-separation-and-music-in-ek-radha-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139912-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ‘एक राधा’ में प्रेम, विरह और संगीत का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ‘एक राधा’ में प्रेम, विरह और संगीत का जादू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में मंचित संगीतमय नाटक ‘एक राधा’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शनिवार और रविवार को आयोजित दोनों शो हाउसफुल रहे। राधा-कृष्ण के शाश्वत प्रेम से प्रेरित यह प्रस्तुति एक युवा पंडित और तवायफ के निषिद्ध प्रेम की भावनात्मक कहानी को मंच पर जीवंत करती है। भव्य संगीत, प्रभावशाली अभिनय और भावपूर्ण संवादों से सजे नाटक में प्रेम, त्याग, आस्था और संघर्ष के विभिन्न रंग देखने को मिले। शान, पापोन, जावेद अली और कीर्ति किलेदार की आवाजों से सजे गीतों ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बनाया। राहुल अंजन के संगीत, अराफात महमूद के गीत और रंधीर रंजन रॉय की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। रायो एस. बाखिरता, गुलकी जोशी, जया भट्टाचार्य, संजय स्वराज और अन्य कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहना मिली। नाटक ने प्रेम और विरह की संवेदनाओं को मंच पर प्रभावी ढंग से उकेरा।