फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The loving couple lives slip by train

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 08 Jun 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 08 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
The loving couple lives slip by train

शादीशुदा होने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने एक न हो पाने के कारण रविवार को सीकरी रेलवे फाटक के पास पैसेंजर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


रूबी (22) मूलरूप से गोंडा जिले की रहने वाली थी और मेरठ में मोहकमपुर निवासी रणवीर से उसकी छह जुलाई 2014 को शादी हुई थी। बताया गया है कि शादी से पहले रूबी न्यायखंड तृतीय में बहन पिंकी के पास रहती थी।
विज्ञापन


फ्लैट के सामने मुरादनगर जलालाबाद गांव निवासी आमिर शीशा काटने का काम था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। करीब दो-तीन साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने रूबी की शादी रणवीर के साथ कर दी। उधर, आमिर का भी निकाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शादीशुदा होने के बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। इंसपेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले रूबी घर से भागकर जलालाबाद गांव में आमिर के घर पहुंची।


इसकी जानकारी होने पर रुबी के ससुराल वाले और आमिर के परिजनों ने मुरादनगर गंगनहर पुलिस चौकी में पंचायत कर समझौता कर लिया। पुलिस ने समझाकर युवती को ससुराल वालों के साथ मेरठ रवाना कर दिया गया।

रविवार सुबह करीब 7.30 बजे रुबी और आमिर दोनों सीकरी रेलवे फाटक के पास पहुंचे और मेरठ शटल पैसेंजर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed