{"_id":"6a4283e587166303370ae966","slug":"the-isa-advised-an-immediate-halt-to-the-use-of-bupivacaine-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143311-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईएसए ने बुपिवाकेन के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईएसए ने बुपिवाकेन के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की सलाह दी
विज्ञापन
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के लिए एडवाइजरी जारी
स्पाइनल एनेस्थीसिया के दौरान दवा के इस्तेमाल के बाद सामने आई गंभीर प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टों के बाद लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) ने देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञों को बुपिवाकेन दवा का स्पाइनल एनेस्थीसिया तथा अन्य उद्देश्यों के लिए तत्काल उपयोग बंद करने की एडवाइजरी जारी की है। सोसाइटी के अनुसार यह फैसला स्पाइनल एनेस्थीसिया के दौरान दवा के इस्तेमाल के बाद सामने आई गंभीर प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टों के आधार पर लिया गया है। इन मामलों की जांच फिलहाल जारी है।
आईएसए ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और अगली आधिकारिक सूचना जारी होने तक चिकित्सक इस दवा का उपयोग न करें। आईएसए के अध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा ने बताया कि दवा के संभावित दुष्प्रभावों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सलाह जारी की जाएगी। फिलहाल सभी एनेस्थीसिया विशेषज्ञों से सतर्कता बरतने और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।