फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The half-century was completed; he looked up at the sky, and tears welled up.

Delhi NCR News: अर्धशतक पूरा हुआ, आसमान की ओर देखा और छलक पड़े आंसू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में नीतीश राणा का जश्न एक बेहद भावुक पल में बदल गया। यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 50 रन पूरे होते ही उनकी आंखें नम हो गईं। राणा ने आसमान की ओर देखा और कुछ पल तक वहीं खड़े रहे। इसके बाद वह घुटनों के बल बैठ गए और फूट-फूटकर रोने लगे। राणा की मां सतीश का 7 अगस्त को निधन हुआ था। मां के निधन के कुछ ही दिन बाद उन्होंने टीम की कमान संभालते हुए मैदान पर वापसी की। इस दौरान उनकी जर्सी भी भावनाओं का संदेश देती नजर आई। जर्सी के पीछे एन सतीश लिखा था, जो उनकी मां की याद को उनके साथ मैदान तक लेकर आया। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed