मोबाइल पर 7 साल की बच्ची को गार्ड दिखा रहा था पोर्न फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के नाथूपुर गांव में बुधवार को पड़ोस में रहने वाली बच्ची को मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखा रहे सुरक्षा गार्ड को लोगों ने जमकर पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची की मां के बयान पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
सात साल की बच्ची घर पर थी अकेली
नाथूपुर गांव में किराये पर रहने वाली महिला ने बताया कि बुधवार को उनकी सात वर्ष की बच्ची घर पर नहीं थी। जब उसकी तलाश की तो वह बगल के मकान में किराये पर रहने वाले सुरक्षा गार्ड के कमरे में मिली।
गार्ड उसे मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखा रहा था। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और गार्ड की जमकर पिटाई की और बाद में उसे डीएलएफ फेज तीन चौकी पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।