सरकार की खास तैयारी, जाम से निपटने के लिए फिर उतरेंगी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम विषम फॉर्मूला की अब तक मिली सफलता को अंतिम दिनों में बरकरार रखने के लिए सरकार ने सोमवार के लिए फिर खास तैयारी की है।
सरकार को खबर मिली है बीते एक दो दिनों में दिल्ली की कुछ सड़कों पर पीक आवर्स में जाम की समस्या के साथ वॉलंटियर्स निष्क्रिय नजर आए। सरकार इससे निपटने के लिए अब सोमवार को अतिरिक्त टीम उतारेगी।
सरकार के मुताबिक जिन सड़कों पर पीक आवर्स में जाम लग रहा है उन सड़कों को चिह्नित किया गया है। उन सड़कों पर सोमवार को अतिरिक्त टीम उतारी जाएगी। जिससे ट्रैफिक स्मूथ चले।
दिल्ली सरकार अभी कुल 6517 लोगों का चालान कर चुकी है
इसके अलावा वॉलंटियर्स पर नजर रखने के लिए एसडीएम की टीम खासतौर से पीक आवर्स में इन पर नजर रखने के लिए सभी प्वाइंट पर जाएगी। राजस्व विभाग में औसतन सभी प्वाइंट में 15-15 प्वाइंट बनाया गया है।
सरकार सोमवार को जिन सड़कों पर अतिरिक्त टीम उतारी जा रही है, उनमें आईटीओ, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सराय कॉले खां, आश्रम, हनुमान मंदिर के सामने वाली सड़क और धौला कुंआ है।
इसके अलावा दिल्लीभर के सभी 150 प्वाइंट पर सुबह आठ से दस और शाम को पांच से आठ बजे के बीच एसडीएम की टीम जाम प्वाइंट पर निगरानी के लिए औचक निरीक्षण भी करेंगे।
दिल्ली सरकार अभी कुल 6517 लोगों का चालान कर चुकी है। इसमें एसडीएम टीम ने 3,536, ट्रैफिक पुलिस 2,463 और 721 चालान परिवहन विभाग की इनफोर्समेंट टीम कर चुकी है।