{"_id":"6b0adeba4f38d681570aa2b9","slug":"waterlogging-on-the-service-road-near-durgapuri-chowk-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3861-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुर्गापुरी चौक के पास सर्विस रोड पर जलभराव, सीवर व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुर्गापुरी चौक के पास सर्विस रोड पर जलभराव, सीवर व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
रोजाना हाइड्रोपंप से पानी निकालने के बावजूद कुछ ही देर में हो रहा जलभराव
स्थानीय लोगों ने की सीवर व्यवस्था दुरुस्त कर स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित दुर्गापुरी चौक के पास विश्वृत्र मार्ग से आईजीआई पेट्रोल पंप तक जाने वाले सर्विस रोड पर सीवर व्यवस्था बदहाल है।
स्थानीय निवासी राकेश गोयल ने बताया कि लंबे समय से गंदे नाले के पानी का जलभराव सर्विस रोड पर बना हुआ है। सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय संबंधित विभाग रोजाना हाइड्रोपंप लगाकर पानी का निस्तारण कर रहा है। इसके कारण कुछ समय बाद दोबारा जलभराव की स्थिति बन जाती है।
सर्विस रोड पर लगातार पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। सर्विस रोड पर एक तरफ अवैध पार्किंग की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर गंदे पानी के बीच से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई स्थायी कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय निवासी रामनिवास शर्मा का कहना है कि रोजाना पंप लगाकर पानी निकालना समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अस्थायी व्यवस्था बनकर रह गया है।