{"_id":"57543d554f1c1bbd46108f2e","slug":"the-girls-handed-a-pile-were-burnt-to-death-in-a-fire-at-shedding-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, छप्पर में आग लगने से जिंदा जल गई थीं मासूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, छप्पर में आग लगने से जिंदा जल गई थीं मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव उटोन में शनिवार को जिंदा जली दो मासूम बच्चियों को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाककर दिया गया। इस मौके पर आसपास के गांवों के लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। क्षेत्रीय विधायक भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्हें ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की ओर से एक ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की फरियाद की गई।
विज्ञापन
विधायक ने पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बता दें कि शनिवार की शाम गांव उटोन में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण कच्चे रिहायशी छप्पर में आग लग गई थी। इससे मकान में सो रहीं दो बच्चियों आसमीन (2) व जासमीन (3) की जलने के कारण मौत हो गई थी। इस हादसे में पीड़ित का घरेलू सामान, ट्रैक्टर, इंजन भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बच्चियों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उसे रविवार को दोपहर बाद कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ने नायब तहसीलदार व पंचायत समिति प्रधान को भी गांव में पहुंचने पर ज्ञापन देकर सरकार से पीड़ितों की मदद की करने की मांग की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निगम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।