फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The girl's father took the call broke the relationship.

लड़की के पिता ने फोन नहीं उठाया तो तोड़ दिया रिश्ता

Sat, 28 Mar 2015 12:55 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sat, 28 Mar 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
The girl's father took the call broke the relationship.

लड़की के पिता ने लड़के के पिता का फोन नहीं उठाया तो रिश्ता ही तोड़ दिया। इसी मामूली बात के लिए चली आ रही नोकझोंक बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे अमीरुद्दीन की हत्या का कारण बनी।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस की तैनाती के बीच शुक्रवार शाम अमीरुद्दीन का शव दफनाया गया। इधर नूरगंज कालोनी में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

मेरठ में हापुड़ रोड नौचंदी क्षेत्र स्थित मोहल्ला करीबनगर में इस्लामुद्दीन परिवार सहित रहता है। उसके दो भाई नूर अहमद व अमीरुद्दीन मुरादनगर की नूरगंज कालोनी में परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन


इस्लामुद्दीन ने बताया कि फरवरी में दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से बेटी का रिश्ता नूरगंज कालोनी निवासी इमामुद्दीन के बेेटे निजामुद्दीन से तय हुआ था। 23 मार्च को निकाह होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी को लड़के के पिता ने लड़की के पिता इस्लामुद्दीन को फोन किया था लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे फोन नहीं उठा सके। इसी मामूली बात पर लड़के के पिता ने रिश्ता ही तोड़ दिया।

बृहस्पतिवार देर रात घर के बाहर बैठकर तीनों भाई इस्लामुद्दीन, नूर अहमद, अमीरुद्दीन आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच लड़के और उसके परिवार के करीब 10-12 लोगों ने वहां आकर ताबड़तोड़ फायरिंग व चाकुओं से हमला कर दिया।


गोलियां लगने से अमीरुद्दीन की मौत हो गई। जबकि नूर अहमद घायल हो गए। एसओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने डा.गयासुद्दीन, निजामुद्दीन पुत्रगण इमामुद्दीन, खुर्शीद, जुनैद, हसन, सजाउददीन, बिलाल, फैराज पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed