{"_id":"57f8f9b14f1c1b5e152702f6","slug":"the-fulfillment-of-promises-made-to-buyers-builder-sur-combustion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायर्स से वादाखिलाफी पर हुआ ‘बिल्डरासुर’ दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायर्स से वादाखिलाफी पर हुआ ‘बिल्डरासुर’ दहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिल्डरासुर दहन
- फोटो : अमर उजाला
बॉटेनिक गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को मौलिक भारत संस्था की ओर से‘बिल्डरासुर’ दहन किया गया। संस्था ने बिल्डरों की ओर से लगातार की जा रही धोखाधड़ी, वादा खिलाफी एवं उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बिल्डरों के प्रतीक स्वरूप 20 फीट ऊंचे बिल्डरासुर का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इस मौके पर कई बायर्स भी मौजूद रहे। पुतला दहन के समय वहां दूसरे अन्य लोगों की भीड़ लग गई। पुतले दहन के साथ पटाखे भी फूटे। संस्था की ओर से बताया गया कि बिल्डरों की ओर से लंबे समय से ग्राहकों का मानसिक एवं आर्थिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है और अपने जीवन भर की कमाई लगाने के बाबजूद ग्राहक अपने की मकान की आस में दर दर की ठोकरें खाने के लिये मजबूर है।
विज्ञापन
काफी समय से धरने एवं प्रदर्शन के बावजूद उनकी पीड़ा को सुनने वाला कोई भी नहीं है और तो और अगर किसी ग्राहक को मकान मिल भी जाता है तो घटिया निर्माण सामग्री, बढ़ा हुआ एफएआर, गलत स्ट्रक्चर डिजायन के कारण वह जीवन भर उसी में रहने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिल्टअप एरिया, सुपर एरिया, कारपेट एरिया, कवर्ड एरिया, अन कवर्ड एरिया, लोडिंग, अन लोडिंग आदि जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके ग्राहकों को परेशान करके उनसे जबरन वसूली की जा रही है और जब इन सबके खिलाफ कोई ग्राहक आवाज उठाता है तो उसे कोर्ट केस के नाम पर धमका कर चुप कराने का प्रयास किया जाता है।