फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fourth day of the film festival was special with the presence of stars

Delhi NCR News: सितारों की मौजूदगी में फिल्म फेस्टिवल का चौथा दिन रहा खास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
हॉल फुल हो रहे, एक्सपो भी गुलजार, दिल्ली में सिनेमा का बड़ा हो गया मेला
विज्ञापन

सितारों की रही चमक और दर्शकों ने भी दिखाया दम, आईएफएफडी में जम गया माहौल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली का चौथा दिन पूरे जोश और रौनक के साथ गुजरा। सितारों की मौजूदगी, हाउसफुल शो और दिनभर चलने वाला एक्सपो, सब मिलकर इसे अब तक का सबसे खास दिन बना गए।

आईएफएफडी रविवार को पूरी तरह सिनेमा के नाम रहा। भारत मंडपम से लेकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों तक, हर जगह दर्शकों का उत्साह देखने को मिला। फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। संयुक्ता मेनन, खुशबू सुंदर, दिव्या दत्ता, अर्जन बाजवा, रितुपर्णा सेनगुप्ता और शेखर कपूर जैसे सितारे फेस्टिवल में पहुंचे। भारत मंडपम में दिनभर फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए हॉल खचाखच भरे रहे। विरूपाक्ष, पुरातन और अरनमनई-4 ने सुबह से ही माहौल बनाए रखा, जबकि शाम को जन गण मन को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला। ऑडिटोरियम-2 में बहुरूपी, मां और गुरु नानक जहाज जैसी फिल्मों की समानांतर स्क्रीनिंग हुई, जिससे यह साफ दिखा कि फेस्टिवल अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की फिल्मों को बराबर महत्व दे रहा है।
विज्ञापन


दिन की ये रहीं खास फिल्में
दिन की खास फिल्मों में डेमन हंटर्स ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। ताइवान और भारत के बीच बनी ये पहली साझा फिल्म है, जिसमें कुंग फू एक्शन और बॉलीवुड अंदाज का दिलचस्प मेल देखने को मिला। कहानी एक ताइवानी यूट्यूबर और भूत प्रेत भगाने वाले परिवार के वारिस के इर्द गिर्द घूमती है, जो मिलकर एक रहस्यमय दुनिया का सामना करते हैं। फिल्मों के अलावा आईएफएफडी एक्सपो भी पूरे दिन लोगों से भरा रहा। यहां लगे स्टॉल और इंस्टॉलेशन के जरिए फिल्म इंडस्ट्री, नई तकनीक और सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिली। इस एक्सपो ने फेस्टिवल को सिर्फ स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे बातचीत और नए आइडिया के मंच में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी चल रहा आईएफएफडी
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों, जसोला, राजौरी गार्डन, द्वारका, पीतमपुरा, शालीमार बाग, मोती नगर और चाणक्यपुरी के पीवीआर सिनेमाघरों में भी दर्शकों की भारी भीड़ रही। मोरमोर देउता, फौजी, इफ ऑन ए विंटर्स नाइट और आर पार जैसी फिल्मों ने लोगों को बांधे रखा। जसोला में टाइगर टाइगर और व्हाट इफ आई टेल यू जैसी फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। केके सेंथिल कुमार की मास्टरक्लास खास रही। इसमें फिल्ममेकर, छात्र और सिनेमा प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह की स्क्रीनिंग में फादर मदर सिस्टर ब्रदर, रोमांटिक अफेयर्स और थंथापेरु जैसी फिल्मों ने अलग तरह का सिनेमाई अनुभव दिया।


सोमवार भी रहेगा खास
अब सबकी नजरें पांचवें दिन पर हैं। सोमवार को अहिल्या-जिंदगी एकाकी, ऐसा पति मुझे दे भगवान और शोले की रिस्टोर्ड स्क्रीनिंग होगी। साथ ही भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed