फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The foreign women to rape and slapping became a challenge.

रेप करने व थप्पड़ मारने वाली विदेशी युवतियां लापता

Thu, 23 Jul 2015 02:40 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
The foreign women to rape and slapping became a challenge.

खुद को तेजतर्रार कहने वाली दिल्ली पुलिस के लिए दो विदेशी युवतियां चुनौती बन गई हैं। दिल्ली पुलिस दो विदेशी युवतियों को ढूंढ नहीं पा रही है।

विज्ञापन


युवतियों की तलाश के लिए कई टीमें भी बनाई गईं, पर सफलता नहीं मिली। अब इन विदेशी महिलाओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों को लगता है कि ये अब भारत से फरार होने की फिराक में हैं।

जानिए कौन हैं ये विदेशी युवतियां

The foreign women to rape and slapping became a challenge.

ऑटो चालक का अश्लील वीडियो बनाने वाली विदेशी युवती- सफदरजंग एंकलेव इलाके में ऑटो चालक की अश्लील वीडियो बनाने वाली तंजानिया की युवती का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

गौरतलब है कि मंडावली निवासी ऑटो चालक उमेश प्रसाद (40) का ऑटो 14 जुलाई को एक 34 वर्षीय युवती ने साकेत इलाके से अर्जुन नगर के लिए किराये पर लिया था।

रास्ते में युवती ने ऑटो चालक से 500 रुपये ये कहकर ले लिए वह घर पहुंचकर दे देगी। उमेश प्रसाद ने युवती को अर्जुन नगर में उसके घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां चली गई अश्लील हरकत करने वाली महिला?

The foreign women to rape and slapping became a challenge.

युवती सामान रखने के बहाने ऑटो चालक को पहली मंजिल पर स्थित अपने घर में ले गई। घर में घुसते ही युवती ने घर की कुंडी अंदर से बंद कर दी और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगी थी।

कुछ समय बाद पड़ोस में रहने वाली तंजानिया की युवती मौके पर आ गई और वह युवती द्वारा ऑटो चालक  के साथ की जा रही अश्लील हरकत की वीडियो बनाने लगी। इस पर ऑटो चालक पहली मंजिल से नीचे कूद गया था।

पुलिस भारतीय युवती को तो गिरफ्तार कर लिया है, मगर तंजानिया की युवती का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अभी तक युवती के पासपोर्ट की डिटेल भी नहीं जुटा पाई है।

विज्ञापन

ASI को थप्पड़ मारने वाली विदेशी युवती भी गायब

The foreign women to rape and slapping became a challenge.

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती की तलाश के लिए लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को गत 10 जुलाई को थप्पड़ मारने वाली विदेशी युवती का भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

उसे पहले तुर्की की बताया जा रहा था, अब ईरान की बताया जा रहा है। नई दिल्ली जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार महिला की पहचान के लिए एफआरआरओ की मदद ली जा रही है। वह महिला के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed