फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The five-year record broken, the cold Sunday.

पांच साल का रिकार्ड टूटा, सबसे ठंडा रहा रविवार

Sun, 14 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 14 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
The five-year record broken, the cold Sunday.

नोएडा में रविवार के अधिकतम तापमान ने ठंड का बीते पांच वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार दोपहर आसमान के साफ होने के आसार हैं। रात या मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा हो सकता है जिससे दृष्यता 200 मीटर या इससे कम होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रात तक जारी रही। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश 3.6 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। इससे न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो  सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक रंजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर पश्चिम भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी-बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार दोपहर से कम होगा जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बच्चे पड़े बीमार, चार किए भर्ती
सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को ठंड लगने से 12 बच्चे पहुंचे, जिसमें से चार को गंभीर हालत के कारण भर्ती कर लिया गया। इमरजेंसी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों में ठंड के चलते सांस लेने में तकलीफ, सर्दी जुकाम, दस्त और निमोनिया की शिकायत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed