{"_id":"34e773df8efd28efe57a60445d38d072","slug":"the-first-solar-eclipse-of-this-year-will-be-on-9th-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल का पहला और एकमात्र सूर्य ग्रहण 9 मार्च को है। यह कुंभ राशि में पड़ेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर एक दिन पहले से ही मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
इस बार 9 मार्च को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है। दूधेश्वरनाथ मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने बताया कि सुबह 4.49 से 10.05 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इसलिए 8 मार्च मंगलवार को शाम 4.45 से मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। मंगलवार शाम 4.45 से लेकर बुधवार सुबह 11.30 मिनट तक दूधेश्वरनाथ मंदिर का कपाट बंद रहेगा।
इसकी सूचना पूरे मंदिर परिसर में लगा दी गई है। इस साल एक सूर्य ग्रहण के अलावा दो चंद्रग्रहण लगेंगे जिसमें से पहला 18 अगस्त को और दूसरा 26 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि सूर्य ग्रहण की वजह से मार्च- अप्रैल मध्य में प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, आंधी, तूफान आदि की स्थिति बनेगी। इस ग्रहण से विशेषकर कुंभ, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि प्रभावित होगी। मार्च-अप्रैल के मध्य इन राशियों के व्यक्तियों को संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।