फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first authorized vehicle scrapping unit will open soon in the capital

Delhi : राजधानी में जल्द खुलेगी पहली अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग यूनिट, यूपी-हरियाणा पर निर्भरता खत्म होगी

Sun, 13 Apr 2025 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 03:52 AM IST
सार

मौजूदा समय में दिल्ली में एक भी स्क्रैपिंग यूनिट नहीं है। वाहन को स्क्रैप करने के लिए लोगों को यूपी और हरियाणा पर निर्भर रहना पड़ता है।

विज्ञापन
The first authorized vehicle scrapping unit will open soon in the capital
Vehicle Scrapping - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप करने के लिए पहली अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग यूनिट मिलेगी। मौजूदा समय में दिल्ली में एक भी स्क्रैपिंग यूनिट नहीं है। वाहन को स्क्रैप करने के लिए लोगों को यूपी और हरियाणा पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से एक अप्रैल को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट को स्क्रैपिंग यूनिट बनाने की मंजूरी दी है। इस यूनिट का संचालन एक निजी एजेंसी करेगी। मार्च 2035 तक इसी यूनिट में वाहन स्क्रैप होंगे।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्लीवासियों को पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को स्क्रैप करने के लिए अब हरियाणा या उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। पहले दिल्ली में स्क्रैपिंग यूनिट या स्क्रैप यार्ड स्थापित करने की अनुमति नहीं थी, क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषण की आशंका थी।

विज्ञापन

Vehicle Scrappage Policy: दिल्ली में एक अप्रैल से लागू हो रही नई वाहन स्क्रैपेज नीति, दिल्लीवासियों पर होगा इसका क्या असर? जानें मानदंड और जरूरी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने वैज्ञानिक तरीकों से वाहनों को स्क्रैप करने की अनुमति दी और इसे ऑरेंज श्रेणी की इंडस्ट्री में शामिल कर दिया। ऑरेंज श्रेणी में वे उद्योग आते हैं, जो मध्यम स्तर का प्रदूषण फैलाते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अवैध स्क्रैप यार्ड को रोकना और पर्यावरण प्रदूषण को कम करना है। अधिकृत स्क्रैप यार्ड होने से लोगों को परेशानी मुक्त सेवा मिलेगी।


यूनिट में 70,000 वाहन हो सकेंगे स्क्रैप
अधिकारियों ने बताया कि निजी एजेंसी को हल्के और अन्य मालवाहक वाहनों सहित विभिन्न श्रेणियों के वाहनों को स्क्रैप करने का लाइसेंस दिया गया है। यह यूनिट प्रतिवर्ष 70,000 वाहनों को स्क्रैप करेगी। राजधानी में 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं है।

वहीं, 2024 तक दिल्ली परिवहन विभाग ने लगभग 59 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द किया है, जिनमें 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन शामिल हैं। इसमें 2021 तक रद्द किए गए 54 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया, जबकि 2024 में 5 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया। उम्र पूरी कर चुके वाहनों का पंजीकरण रद्द करने प्रक्रिया लगातार जारी है। जैसे वाहनों की उम्र पूरी हो रही है। वैसे-वैसे उनका पंजीकरण रद्द किया जा रहा है।

पांच माह में 28049 वाहन किए जब्त
परिवहन विभाग ने मार्च 2023 से सितंबर 2023 तक और अक्तूबर 2024 से फरवरी 2025 तक चले अभियान में 28,049 पुराने वाहनों को जब्त किया है। दिल्ली में स्क्रैपिंग यूनिट के शुरू होने से वाहन मालिकों को अपने वाहनों को स्क्रैप करने में आसानी होगी और दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।


यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ और हरित शहर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। बता दें कि दिल्ली दिल्ली परिवहन विभाग में वर्तमान में 12 पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाएं पंजीकृत हैं, लेकिन यह दिल्ली से बाहर गाजियाबाद, मेरठ और सोनीपत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed