फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first artificial rain will occur between October and November.

Delhi NCR News: अक्तूबर-नवंबर के बीच होगी पहली कृत्रिम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
डीजीसीए ने आईआईटी कानपुर को दी अनुमति
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में अक्तूबर–नवंबर के बीच पहली कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। इसके लिए डीजीसीए ने आईआईटी कानपुर को अनुमति दे दी है। यह अनुमति 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक के लिए दी गई है। इससे सर्दियों में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की।
सिरसा ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में देश की पहली कृत्रिम बारिश का रास्ता अब औपचारिक रूप से खुल गया है। विमान को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम और वैज्ञानिक मानक अनुकूल होते ही 1 से 11 अक्तूबर के बीच प्रारंभिक ट्रायल किया जाएगा। इससे दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से तुरंत राहत मिलेगी। आईआईटी कानपुर एयरक्राफ्ट वीटी-आईआईटी (सेस्ना 206एच) का उपयोग करेगा और डीजीसीए के निर्देशों का पालन करेगा।
विज्ञापन

अनुभवी और स्वस्थ पायलट विमान को उड़ाएंगे। सभी उड़ानें सुरक्षा मानकों, वीएफआर नियम, एटीसी क्लियरेंस और एयरपोर्ट प्राधिकरण के सहयोग से होंगी। उड़ान के दौरान पीएमओ, राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचा जाएगा। हवाई फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। देसी पायलट विभान उड़ाएंगे। पहले जुलाई में कृत्रिम बारिश होनी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब फिर से इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed