फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fetus may be increasing pollution mental disabilities

प्रदूषण से गर्भस्थ शिशु हो सकते हैं मानसिक विकलांग

Wed, 18 Mar 2015 08:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
The fetus may be increasing pollution mental disabilities

प्रदूषण से गर्भवती महिलाओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण में रहने से प्रसव में समस्या आने के साथ ही बच्चा अल्प विकसित हो सकता है।

विज्ञापन


इसके चलते पांच फीसदी तक बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। विशेषज्ञों ने एनसीआर में प्रदूषण मानकों को देखते हुए गर्भवती महिलाओं की अतिरिक्त देखभाल पर जोर दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण बेकाबू होता जा रहा है। दिल्ली का प्रदूषण जहां मानकों से चार गुना मिला है, वहीं गाजियाबाद में प्रदूषण लगातार तीसरे साल प्रदेश में सबसे ज्यादा मिला है। यहां के प्रदूषण में सबसे ज्यादा एसपीएम, एसओ-2 और सीओ-2 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हवा में लैड की मात्रा भी पाई जा रही है। इससे एनसीआर की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है। इसका नुकसान सभी को होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशुओं को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
यह है स्थिति
पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल आफिसर पार्श्वनाथ सिंह के अनुसार एसपीएम का मानक 50 क्यूब घन मीटर ईकाई के सापेक्ष 350 तक पहुंच गया है। एसओ-2 और सीओ-2 का हाल भी ऐसा ही है। सीओ-2 अपने निर्धानित मानक 80 क्यूब घन मीटर केसापेक्ष 220 और एसओ-2 की मात्रा मानक 80 के सापेक्ष 180 है।

यह होती है बीमारी

वरिष्ठ फिजिशियन डा. जीवी सिंह के अनुसार एसपीएम के चलते फेफड़ों और सांस की नली का कैंसर-टीबी हो जाता है। कार्बन डाई आक्साइड के चलते हाई बीपी, किडनी फेल्योर, हार्ट फेल्योर और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सल्फर डाई आक्साइड से ब्रेन कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, ब्लड कैंसर आदि होने की आशंका बढ़ जाती है।

गर्भस्थ शिशु को होती है परेशानी
गाईनो डा. मंजू गुप्ता के अनुसार प्रदूषण में गर्भवती केलगातार रहने से गर्भस्थ शिशु को निर्धारित मात्रा में ब्लड सप्लाई नहीं मिलती है। इसका असर उसके शारीरिक-मानसिक विकास पर पड़ता है। प्रदूषण के खतरे के चलते दिल्ली-एनसीआर में पांच फीसदी बच्चों का विकास प्रभावित होने का खतरा है।


यह हो सकता है बचाव
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में ज्यादा समय न रखें। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहें और खानपान की पौष्टिकता पर ज्यादा ध्यान दें। गर्भस्थ शिशु के विकास की नियमित जांच कराते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed