{"_id":"867ea8d94f1afc3b72949b9cf45f28e0","slug":"the-family-had-retired-sdo-s-death-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एसडीओ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड एसडीओ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और अस्पताल की लापरवाही से हाईड्रिल के रिटायर्ड एसडीओ वेदप्रकाश गोस्वामी (75) की मौत हो गई। अस्पताल में बुजुर्ग पानी मांगते हुए बिस्तर से गिर गए और उनकी ड्रिप निकल गई। चार घंटे तक स्टाफ उन्हें देखने नहीं आया। उसके बाद सोमवार शाम साढ़े चार बजे उनकी मृत्यु हुई।
विज्ञापन
यही नहीं, पुलिस लापरवाही के चलते आखिरी समय में उनके अपने भी उनके साथ नहीं रह सके। लापरवाही से नाराज वृद्ध के परिजनों ने सोमवार शाम अस्पताल में हंगामा किया। वेदप्रकाश की पुत्री नीलम ने बताया कि उनका परिवार अलीगढ़ के नगौला गांव का है।
विज्ञापन
कई सालों से वे प्रतापविहार सेक्टर 12 में रहते हैं। वेदप्रकाश के बड़े बेटे विवेक मेडिकल स्टोर जबकि छोटा बेटा घनश्याम नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। नीलम ने बताया कि उनके पिता शनिवार रात घर से टहलने निकले थे। तब से लापता थे। विजयनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और फोटोग्राफ भी थाने में दिए।
विज्ञापन
सोमवार शाम जब वे पोस्टर लगा रहे थे, तब एक आटोवाले से उन्हें पता चला कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। वे तुरंत एमएमजी पहुंचे तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। अस्पतालकर्मियों ने उनके शव को मोर्चरी रखवा दिया है।
घनश्याम ने बताया कि अस्पताल में मरीजों से पता चला कि उनके पिता रविवार शाम साढ़े चार बजे अस्पताल लाए गए थे। रात दो बजे उन्होंने पानी मांगा। स्टाफ पानी देने की बात कहकर चला गया और नहीं लौटा।