फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The explosion happened on track to halt Behta

रेलवे ट्रैक पर फिर हुआ विस्फोट, अफरातफरी

Tue, 22 Jul 2014 02:36 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 22 Jul 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
The explosion happened on track to halt Behta

लोनी में बेहटा रेलवे हाल्ट के पास सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


उस वक्त वहां से गुजर रही दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर भी बीस मिनट तक वहीं खड़ी रही। सूचना मिलते ही पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ एवं खुफिया विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

जांच एजेंसियां इसे बच्चों की शरारत मान रही हैं। बताया गया कि विस्फोटक कांच की बोतल में रखा था। आठ दिन पूर्व भी यहीं तेज विस्फोट हुआ था। वह मामला भी पुलिस ने बच्चों की शरारत बता ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह घटना किसी बड़ी आतंकी वारदात की रिहर्सल हो?
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12.15 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही बेहटा हाल्ट के पास पहुंची तो ट्रैक पर तेज विस्फोट हुआ और आसमान में धुएं एवं धूल का गुबार सा छा गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। चालक ने ट्रेन रोक ली तथा ट्रैक की जांच की तो वहां कांच की बोतल के टुकड़े पड़े मिले, जिसमें विस्फोटक रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विस्फोट से ट्रेन या ट्रैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। विस्फोट की आवाज एक किमी. दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। तत्काल की ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड ने इसकी सूचना लोनी रेलवे स्टेशन को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर थोड़ी की देर में पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ व खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने छानबीन की।

जीरआपी चौकी इंचार्ज दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि किसी शरारती बच्चे ने कांच की बोतल में कोई विस्फोटक रख दिया होगा। वहीं, लोनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्याम हरि शर्मा का कहना है कि ट्रैक पर बार-बार विस्फोट होना सामान्य बात नहीं है।

हो सकता है कि किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने से पूर्व यह रिहर्सल की जा रही हो। बता दें कि 13 जुलाई को भी बेहटा हाल्ट पर टिकट खिड़की के ठीक सामने मालगाड़ी के पहुंचते ही विस्फोट हुआ था। उस समय प्लास्टिक की बोतल में विस्फोट रखा गया था।


पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ एवं खुफिया विभाग की टीम ने इसकी जांच पड़ताल की थी। तब भी जांच एजेंसियों ने इसे बच्चों की शरारत करार दिया था।

विस्फोट को लेकर हो रही कयासबाजी

आठ दिन में रेलवे ट्रैक पर दो बार तेज विस्फोट हो चुका है। क्षेत्रवासियों की मानें तो इससे पहले भी एक बार विस्फोट हुआ था। लोगों का कहना है कि विस्फोट बेहटा रेलवे हाल्ट के पास हो रहे हैं, जो दिल्ली सीमा से मात्र एक किमी. की दूरी पर है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed