फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The escalator at the Anand Vihar FOB is locked, leaving disabled people searching for support.

Delhi NCR News: आनंद विहार एफओबी की स्वचालित सीढ़ियों पर लगा ताला, सहारे ढूंढते हैं दिव्यांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
-नए एस्केलेटर के लिए टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी काम सिर्फ कागजों में है जारी, अभी तक नहीं शुरू हुआ काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली का ट्रांसपोर्ट हब कहा जाने वाले आनंद विहार के फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर लगी स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) काफी समय से बंद पड़ी हैं। हालत यह हैं कि एस्केलेटर के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ा है। ताले के अंदर वहां मौजूद दुकानदारों का कबाड़ व सामान रखा हुआ है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर दिव्यांगों व बुजुर्गों का सड़क पार करना किसी पहाड़ पार करने से कम नहीं है। ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से महत्वपूर्ण आनंद विहार बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एनसीआरटीसी (रैपिड रेल) को यह एफओबी गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से जोड़ने की अहम कड़ी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग यात्री इस पुल का उपयोग करते हैं। लेकिन स्वचालित सीढ़ियां बंद होने से यात्रियों को मजबूरन सामान्य सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

गाजियाबाद निवासी दिव्यांग अभिमन्यु ने बताया कि वह रोजाना दिल्ली जाते हैं। पहले एस्केलेटर का इस्तेमाल कर आसानी से सड़क पार कर लिया करते थे। जब से यह स्वचलित सीढ़ियां बंद हुई हैं तब से रोड पार करना उनको किसी मुसीबत से कम नहीं लगता। उनका कहना है कि एफओबी पर लिफ्ट की सुविधा भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी इम्तियाज ने बताया कि वह गठियाबाई के मरीज हैं। नौकरी करने के लिए उनको रोजाना गाजियाबाद जाना होता है। जिसके लिए वह सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। सामान्य सीढ़ियों से रोड पार करने में बहुत मुश्किल होती है, उनके घुटने जबाव दे देते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार और प्रशासन स्मार्ट सिटी और बेहतर आधारभूत ढांचे की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। नए एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है मई तक यात्री स्वचलित सीढ़ियों का इस्तेमाल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article