{"_id":"6a4fee5861e531fada0a7588","slug":"the-district-police-also-destroyed-narcotics-worth-three-lakh-rupees-and-260-banned-injections-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-125822-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जिला पुलिस ने तीन लाख के मादक पदार्थ, 260 प्रतिबंधित इंजेक्शन भी नष्ट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जिला पुलिस ने तीन लाख के मादक पदार्थ, 260 प्रतिबंधित इंजेक्शन भी नष्ट किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद मादक पदार्थों और प्रतिबंधित इंजेक्शनों का नियमानुसार निष्पादन कराया। बृहस्पतिवार को दक्षिण रेंज रेवाड़ी के आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल की अध्यक्षता में गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों, डीएसपी स्टेट क्राइम समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार आठ मामलों में बरामद 4.350 किलोग्राम गांजा, 2.070 किलोग्राम सुल्फा, 21 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और 260 प्रतिबंधित इंजेक्शनों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया गया। इन मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति मिलने के बाद की गई। निष्पादन से पहले आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर सभी मादक पदार्थों का वजन स्वयं की मौजूदगी में कराया और सत्यापन के बाद उन्हें नष्ट कराया। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला पुलिस और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल की सराहना की।