फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Dirty Truth Delhi where a woman's death because of toilet

दिल्ली : शौचालय की कमी ने ले ली महिला की जान

Wed, 29 Jul 2015 04:46 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
The Dirty Truth Delhi where a woman's death because of toilet

प्रधानमंत्री मोदी जहां देश भर में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं वहीं दिल्ली की घटना हमें शर्म करने पर मजबूर करती हैं। 43 साल की एक अधेड़ उम्र की महिला की सड़क दुर्घटना में उस वक्त मौत हो गई जब वह सार्वजनिक शौचालय की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घर में शौचालय ना होने की वजह से महिला पास के पब्लिक टॉयलेट की तरफ जा रही थी कि तभी सड़क पार करते हुए एक ट्रक ने महिला का कुचल डाला।

विज्ञापन


ये घटना उत्तरी पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन में शाम 5 बजे हुई है। माया देवी नाम की महिला पास की झुग्गी की ही रहने वाली थी।

इस घटना को रोका जा सकता था लेकिन..

The Dirty Truth Delhi where a woman's death because of toilet

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने स्टेशनरी बस में टक्कर मार दी जिसकी वजह से बस पीछे की तरफ जा रही थी। पुलिस के मुताबिक  माया देवी बस के दाहिनी तरफ थी और उन्होंने भागना शुरू कर दिया।


जिसकी वजह से वो दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक वो ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मॉडल टाउन पोलिस स्टेशन में धारा 279 और 340 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और माया देवी के रिश्तेदार अमरजीत कहते हैं कि ट्रक ड्राइवर के अलावा उस ट्रक में दो मजदूर और थे। अमरजीत कहते हैं कि इस पूरी घटना को रोका जा सकता था।

10000 लोगों पर नहीं है एक भी टॉयलेट

The Dirty Truth Delhi where a woman's death because of toilet

झुग्गी में दस हजारा लोग रहते हैं ऐसे में वहां टॉयलेट्स की बेहद जरूरत है। इससे पहले वहां एक टॉयलेट था जिसे वहां से हटा दिया गया था।


इसी वजह से हमलोगों को रोजाना दूसरे शौचालय या सार्वजनिक शौचालय में जाना पड़ता है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि टॉयलेट से ज्यादा लोगों की जिंदगी अहम है।

लेकिन यहां तो एक सार्वजनिक शौचालय की कमी ने ही एक महिला की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed